देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर को मिली नई मजबूती, चौधरी नरेश कुमार अवाना बने संरक्षक चौधरी पवन सिंह को सौंपी

  1. देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर को मिली नई मजबूती, चौधरी नरेश कुमार अवाना बने संरक्षक
    चौधरी पवन सिंह को सौंपी गई सचिव पद की जिम्मेदारी, अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बोले—नई ऊर्जा और अनुभव से संगठन होगा और मजबूत

गुरप्रीत सिंह

 

 

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर मे देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए क्लब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ एवं अनुभवी सामाजिक व्यक्तित्व चौधरी नरेश कुमार अवाना को देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर का संरक्षक बनाया गया है। वहीं चौधरी पवन सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से पत्रकार संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है।
देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने चौधरी नरेश कुमार अवाना को संरक्षक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन से जुड़ने से क्लब को अनुभव, मार्गदर्शन और नई शक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी नरेश कुमार अवाना सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहे हैं। उनका अनुभव संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों को प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को प्रशासन और शासन तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती देना भी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर इसी उद्देश्य को लेकर लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि चौधरी पवन सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने से संगठन के कार्यों को और गति मिलेगी। क्लब की आगामी गतिविधियों, बैठकों और पत्रकार हित से जुड़े कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
नवनियुक्त संरक्षक चौधरी नरेश कुमार अवाना ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
वहीं नवनियुक्त सचिव चौधरी पवन सिंह ने क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर पत्रकार हित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चौधरी नरेश कुमार अवाना को संरक्षक तथा चौधरी पवन सिंह को सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों के जुड़ने से देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर देवभूमि प्रेस क्लब लक्सर के सचिव कोषाध्यक्ष संदीप सैनी उपाध्यक्ष राजेश लंब्बा धर्मेंद्र बालियां सलाहकार करनेश कुमार आरती सैनी महासचिव सचिन कुमार सभी पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें